Posts

Showing posts from January, 2021

Why coronavirus dangerous for heart and high blood pressure patients? - Cardiologist Indore

Image
Why is COVID-19 dangerous for Heart Patients and High blood Pressure? - Dr. Siddhant Jain - Cardiologist Indore कोरोना से लड़ने की प्रतिरोधक क्षमता किसी में भी नहीं है और इसलिए यह रोग किसी को भी लग सकता है I परंतु यदि आपको दिल की बीमारी यानी ह्रदय रोग है, आपको मधुमेह यानी डायबिटीज है , आपको उच्च रक्तचाप यानी हाइपरटेंशन है या आपका वजन ज्यादा है तो आपकी इस रोग से लड़ने की क्षमता और कम होती है वह इस बीमारी के गंभीर परिणाम आने की संभावना ज्यादा होती है I कोरोना काल में ह्रदय रोगियों या दिल के मरीजों के लिए कुछ बातें महत्वपूर्ण है I वर्तमान परिस्थितियों में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना ज्यादा जरूरी है आप सभी को अपनी सारी दवाईयां बिल्कुल नियमित तरीके से लेते रहना बहुत जरूरी है एवं साथ ही जरूरी है अपने आप को सक्रिय एवं गतिमान रखना,  यदि आप योगा करते हैं तो योगा करिए यदि आप व्यायाम करते हैं तो वह नियमित करिए I अपने खान-पान का ख्याल रखिए जितना पौष्टिक व संतुलित भोजन आप लेंगे उतना आपके लिए बेहतर होगा I अपने वजन को बढ़ने मत दीजिए I  अपनी नींद का पूरा ख्याल रखिए, 7 से 8 घंटे संपूर्ण नींद लेना बहु

Heart Disease Hindi Information | Cardiologist Indore - Dr. Siddhant Jain

Image
Common Questions Heart Disease and How to take care of it | Best Cardiologist in Indore - Dr. Siddhant Jain प्रश्न 1 – महिलाओं में हृदय रोग के प्रमुख कारण क्या है ? उत्तर – फेट का पेट के आसपास फैला होना, उच्च रक्तचाप, रक्त शर्करा और ट्राइग्लिसराइड का असर पुरुषों के बजाय महिलाओं में अधिक होता है। मानसिक तनाव व दबाव महिलाओं के हृदय को पुरुषों के बजाय अधिक प्रभावित करता है। धूम्रपान का भी ज्यादा बुरा असर होता है। प्रश्न 2 – महिलाओं के बजाय पुरुषों में हार्ट अटैक को दर अधिक क्यों है ? उत्तर – प्रकृति 45 वर्ष की आयु तक महिलाओं की रक्षा करती है (वर्तमान में वैश्विक स्तर पर महिलाओं में भी हार्ट अटैक की दर में वृद्धि हुई है)। प्रश्न 3 – किस प्रकार व्यक्ति अपने हृदय को अच्छी हालत में रख सकता है? उत्तर – इसके लिए आवश्यक है कि व्यक्ति स्वास्थ्यकर भोजन ले, जंकफुड को त्यागे, नित्य व्यायाम करें, धूम्रपान न करें और साल में दो बार (हर ६ माह में) स्वास्थ्य का परीक्षण अवश्य कराएं यदि आपने ३० वर्ष की आयु पार कर ली है तो। साथ ही प्लास्टिक के बर्तन, थैली, कप आदि को गर्म भोजन हेतु प्रयोग न करें।जब भी मौक